समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर शनिवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुसहो गांव निवासी विभिषण यादव और संतोष यादव के बीच पूर्व से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी को लेकर सुबह में संतोष और उसके समर्थकों ने विभिषण के घर में घुसकर उसकी पत्नी अंजू देवी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी संतोष फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गाजा बाजा गांव के निकट कल रात अपराधियों ने बिथान पंचायत के पूर्व मुखिया रामदेव मुखिया को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल मुखिया को इलाज के लिए निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।