दुपहिया वाहन से गिरी महिला की मृत्यु, पति भी घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 03:58:29 AM
Woman's death fell from a two-wheeler, husband injured

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बडवानी जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र के सापखडकी ग्राम के समीप पहाड़ों के खराब रास्ते पर आज दुपहिया वाहन से गिरी एक महिला की मृत्यु हो गयी और उसका पति घायल हो गया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहाड़ के खराब रास्ते पर दुपहिया वाहन के असंतुलित होने के चलते उससे गिरी गुजरात के सूरत निवासी 28 वर्षीय माधवी की मृत्यु हो गयी तथा उसका पति संतोष व्हाले घायल हो गया।

मूल रूप से महाराष्ट्र के शाहदा निवासी संतोष को पानसेमल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

दंपत्ति अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर रामगढ़ के मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.