दक्षिण दिल्ली में मंदिर के बाहर महिला का शव मिला

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 12:23:23 AM
Woman's body found outside the temple in South Delhi

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक मंदिर के बाहर एक पॉलीथिन में महिला का शव पाया गया।
पुलिस ने कहा कि वसंत विहार के निकट गंगानाथ मंदिर के बाहर पड़ी काली पॉलीथिन में लपेटे गए इस शव के बारे में सुबह 4:30 बजे फोन आया जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ इस महिला की उम्र 25-30 के बीच थी। उसके बाएं हाथ पर पुराने जख्म के निशान थे। हम उसकी पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक कारण पता चल सकेगा।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.