कुलभूषण के न्याय के लिए सरकार किसी भी हद तक जाएगी : राजनाथ

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 01:05:25 AM
Will go to any extent to ensure justice for Kulbhushan Jadhav says Rajnath

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि कुलभूषण जाधव को न्याय दिलाने के लिए सरकार किसी भी हद तक जाएगी।

कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाए जानें के पाकिस्तानी सैैन्य अदालत के फैसले पर दुख जताते हुए सिंह ने कहा कि सभी प्रकार के कदम उठाए जाएंगें और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हम किसी भी हद तक जाएंगें।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सिंह ने कहा कि अगले आम चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आएगी। सिंह ने बल्लीगंज और अलीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में इस आशय का दावा किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर में कांठी दक्षिण सीट पर हुए उपचुनाव के बाद भाजपा के दूसरे स्थान पर आने के बाद इसके बढ़ते असर के बारे में पूछा जा रहा है। उस सीट पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हुआ जबकि वामपंथी दलों को अपनी जमानत भी गंवानी पड़ी।

सिंह, ने विशेषकर तृणमूल कांग्रेस सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में पूछे गए तमाम सवालों से परहेज किया।

सिंह ने राज्य में बांग्लादेश के जेएमबी कार्यकर्ताओं की कथित उपस्थिति पर पूछे गए सवालों का भी कोई उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र देश में होने वाली हर चीज पर करीबी नजर रख रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.