‘विकीपीडिया’ ने बनाया मनोज सिन्हा को यूपी का नया मुख्यमंत्री

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 02:44:59 PM
WikiPedia made Manoj Sinha new chief minister of UP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नई बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री को लेकर फैसला भले ही शनिवार शाम को होना हो, लेकिन वेबसाइट ‘विकीपीडिया’ ने केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम पहले ही राज्य के 21वें मुख्यमंत्री केे रूप में दर्ज कर दिया।

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब एक हफ्ते बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए बीजेपी की बैठक शाम चार बजे लखनऊ स्थित ‘लोक भवन’ में होनी है लेकिन उससे काफी पहले ही ‘विकीपीडिया’ ने 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम दर्ज कर दिया।

विकीपीडिया को आम तौर पर सामान्य जानकारी के लिये विश्वसनीय स्रोत माना जाता है। हालांकि, प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के लिये मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बहरहाल, सिन्हा ने कहा है कि वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं और ना ही उनका कोई दावा है। जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे मीडियाजनित हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.