पत्नी ने कर डाला अपने पति का कत्ल,BMW से शव बरामद !

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 12:44:23 PM
Wife murdered her husband BMW recovered from BMW

चंडीगढ़। मोहाली में एक पत्नी ने अपने भाई की मदद से अपने पति की कथित तौर हत्या कर दी। हत्या का मामला उस वक्त सामने आया जब वे सूटकेस में बंद शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि एकम सिंह ढि़ल्लों का शव मोहाली स्थित उसके किराए के मकान के पास एक बीएमडब्ल्यू कार के अंदर एक सूटकेस से बरामद किया गया।

ढि़ल्लों की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस का दावा है कि उसने अपने भाई और दोस्तों की मदद से पति की हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी महिला कांग्रेस के पूर्व विधायक की भतीजी है। पुलिस ने महिला, उसकी मां और उसके भाई सहित दो अन्य रिश्तेदारों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला और उसके भाई की योजना शव को नहर में फेंकने की थी। उन्होंने बताया कि अरोपियों ने सूटकेस को कार में रखने के लिए एक ऑटो रिक्शा चालक से मदद मांगी थी और सूटकेस रखने के क्रम में उसके हाथ खून से रंग जाने के कारण उसे शक हुआ और चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एकम के पिता ने बताया कि 12 वर्ष पहले शादी होने के बाद से ही वह अलग रह रहा था। पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले दंपत्ति का झगड़ा हुआ था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.