सेना का ‘चीता’ क्रैश, तीन अफसरों की मौत

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 02:32:51 PM
West Bengal Army Cheetah helicopter crash in Sukna three officers killed

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के सुकना में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में तीन अधिकारियों की मौत हो गई। हादसे में एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल भी हो गया। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए है।  हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ है। सुकना पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में स्थित है।

बता दें, इससे पहले 19 अक्टूबर को उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के पास भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हैलीकाप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई। घसतोली हैलीपैड पर हुई क्रैश लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर में क्रू के सदस्यों समेत 14-15 लोग सवार थे। हालांकि, क्रैश लैंडिंग के दौरान उसमें सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। इनमें से कईयों को कुछ चोट पहुंची थीं।

इससे पहले तीन अक्टूबर को एयरफोर्स का ट्रेनर विमान जगुआर राजस्थान के पोखरण में क्रैश हो गया था। हालांकि, विमान में सवार दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। जगुआर विमान पोखरण में ट्रेनिंग मिशन पर था। इसके बाद भारतीय वायुसेना की ओर से क्रैश के मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए थे। हादसा भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के करीब हुआ हुआ था। हादसे के समय विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.