मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,निकोबार में भारी बारिश की आशंका

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 08:02:10 PM
Weather Department issued a warning,may be heavy rain in next two days in Nicobar

मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को निकोबार द्बीप समूह और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

 
मौसम विभाग ने सोमवार को जारी चेतावनी में कहा कि निकोबार द्बीप समूह में सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि की भी आशंका है। अंडमान द्बीप समूह में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार मछुआरों को निकोबार द्बीप समूह के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। समुद्र के किनारे ऊंची लहरें उठने की भी आशंका है। विभाग के अनुसार 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.