SP की रजत जयंती पर बोले लालू- यूपी से भाजपा को भगा देंगे

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 12:58:47 PM
 we will get rid of Bjp from UP  Lalu

लखनऊ। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आए हैं और भाजपा को यहां से भगा देंगे। सपा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए लालू ने कहा, हम यहां सपा को मजबूत करने आए हैं। हमने बिहार में भाजपा को भगा दिया। जैसे शहर से गीदड़ भगाया जाता है, हम उत्तर प्रदेश से भी भाजपा को भगा देंगे।

जाली नोट चलाने वाला दाऊद का खास गुर्गा विराज सिंह नेपाल में गिरफ्तार

समारोह में आए पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों।

आगरा में शरारती तत्वों ने भारत माता की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

फिलहाल हम यहां सपा के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए हैं। जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि सपा से पुराने रिश्ते हैं इसलिए यहां समारोह में हिस्सा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। इस पर मुलायम सिंह यादव बेहतर बता सकते हैं क्योंकि यहां उत्तर प्रदेश सपा बड़ी पार्टी है।
 

Read More:

यात्रा करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

इस बच्ची की ऐसी आदत ,बचपन से ही कांच,लोहा,प्लास्टिक खाने की 

महिलाएं जरूर ध्यान दें, जाने- शराब कैसे है आपके शरीर के लिए नुकसानदेह

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.