मणिपुर में आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 08:07:46 AM
Voting begins for the last phase in Manipur

इम्फाल। मणिपुर विधानसभा के 22 सीटों के लिए आखिरी चरण का मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया। 

यह मतदान अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। इस बीच, तामेंगलोंग जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोभटग मशीन में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। मौसम साफ है और लोग भारी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं। इस चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला, मुख्यमंत्री के पुत्र ओकराम सूर्जा कुमार, उप-मुख्यमंत्री गईखनगम के भाग्य का फैसला होना है। 

इस चरण में कुल 98 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिसमें चार महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस और भाजपा के 22-22, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दो, तृणमूल कांग्रेस के छह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक और 12 अन्य राजनीतिक दलों से संबंधित उम्मीदवार हैं। इस चरण के चुनाव में तीन लाख 81 हजार 381 पुरूष मतदाता और तीन लाख 93 हजार 91 महिला मतदाता हैं। इसके लिए सुरक्षा व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों की 250 टुकड़यिां तैनात की गयी है। इससे पूर्व चार मार्च को हुए पहले चरण के 38 सीटों पर हुए चुनाव में रिकॉर्ड 86.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.