विश्व हिंदू परिषद ने गोहत्या पर प्रतिबंध का कानून लाने की मांग की

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 11:26:40 PM
VHP law sought to ban cow slaughter

नयी दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने केन्द्र से देश में गो हत्या पर प्रतिबंध के लिए एक कानून बनाने की आज मांग करते हुए कहा कि यह देश की संपूर्ण सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में एक कदम होगा। उन्होंने कहा कि गो हत्या पर एक राष्ट्रीय कानून के लिए मसौदा लंबे समय से तैयार है। इसे विभिन्न संतों और विश्व हिंदू परिषद से विचार और मदद लेकर अटल बिहारी वाजपेयी नीति पूर्ववर्ती राजग सरकार के दौरान तैयार किया गया था।

तोगडिय़ा ने कहा, ‘‘ यह मसौदा लंबे समय से तैयार है। अब गो भक्तों ने गो प्रेमियों की सरकार बनाई है, इसलिए समय आ गया है कि सरकार इस लंबे समय से लंबित मांग को पूरी करे। गोपाष्टमी के मौके पर बोल रहे तोगडिय़ा ने कहा कि 50 साल पहले इसी दिन तत्कालीन सर संघचालक गोवलकर ने प्रयाग हिंदू कांग्रेस में देश में गो हत्या पर प्रतिबंध के लिए एक कानून की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया था। इससे पूर्व तोगडिय़ा ने गो रक्षक समूहों को असामाजिक तत्व करार देने के लिए भाजपा नीत राजग सरकार की आलोचना की थी और गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कानून लाने की मांग की थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.