उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे रावत, कल लेंगे शपथ

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 06:12:50 PM
Uttarakhand's new Chief Minister will be Rawat, tomorrow will take oath

देहरादून। आरएसएस के प्रचारक रह चुके त्रिवेंद्र रावत अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। उत्तराखंड में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद शुक्रवार को यहां हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में सीएम के लिए रावत के नाम पर मोहर लगाई गई है। मुख्यमंत्री की दौड़ में प्रकाश पंत और सतपाल महाराज भी थे।  

रावत अब शनिवार को दोपहर तीन बजे परेड मैदान पर शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के अनेक बड़े नेता शामिल होंगे। समारोह में दस मंत्री शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के लिए हुए 70 विधानसभा सीटों में से 57 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया था। 

पत्रकार से सीएम बने रावत:

20 दिस्म्बर, 1960 को उत्तराखंड के खैरासैण गांव में जन्में त्रिवेन्द्र सिंह रावत 1979 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। इतिहास से एमए करने वाले रावत पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीब रहे रावत 1983 से 2002 तक आरएसएस के प्रचारक रहे हैं।

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002 में प्रथम बार विधायक बने रावत 2007-12 तक राज्य के कृषि मंत्री रह चुके हैं। इस सीट पर उन्होंने तीन बार जीत दर्ज की है। मंत्री रहते हुए उनका बीज घोटाने में भी नाम आया है। रावत ने उन्होंने 2014 के लोक सभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में अमित शाह के साथ सहप्रभारी की जिम्मेदारी भी निभाई थी। उनके पास अभी एक करोड़ की सम्पत्ति है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.