Election Result Live : पंजाब में कांग्रेस की शानदार वापसी, उत्तराखंड में BJP का परचम लहराया

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 03:00:01 PM
uttarakhand punjab assembly Election Result Live

 चंडीगढ़/देहरादून।  उत्तराखंड और पंजाब राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने पंजाब और उत्तराखंड में बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। उत्तराखंड में जहां बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है वहीं पंजाब में कांग्रेस ने शानदार वापसी की है। पंजाब की जीत का सहरा कैप्टन अमरेंद्र सिंह के सिर बांधा जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव हार गए हैं।  हरिद्वार ग्रामीण में जहां मुख्यमंत्री रावत को भाजपा के यतीश्वरानंद ने 12,000 से ज्यादा मतों से पराजित किया, वहीं किच में वह 2154 मतों से भाजपा के राजेश शुक्ला से हार गए।

पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में दिग्गज उम्मीदवरों की किस्मत का फैसला होता जा रहा है। पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लांबी सीट से जीत गए हैं। जबकि कैप्टन अमरेंद्र सिंह बादल ने भी पटियाला सीट से जीत दर्ज कर ली है।

अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू ने जीत दर्ज की है। जबकि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री और छोटे बादल के नाम से मशहूर सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से आगे चल रहे हैं। जलालाबाद सीट से आप के भगवंत मान तीसरे नंबर चल रहे हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार (ग्रामीण) और कच्छा सीट से हार गए हैं। 

  • प्रकाश सिंह ने जीत दर्ज की
  • कैप्टन अमरेंद्र सिंह पटियाला सीट से जीते
  • सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से आगे 
  • आप के भगवंत मान जलालाबाद सीट पर तीसरे नंबर पर।
  • राजिंदर कौर भट्टल लहरा से चुनाव हारीं
  • पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार राजिंदर कौर भट्टल को अकाली उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींढसा ने 26,815 मतों के अंतर से पराजित किया।
  • ढींढसा को 65,550 वोट मिले तो भट्टल को 36,735 वोट हासिल हुए।
  • आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसवीर सिंह फुलका 25,089 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे।
  • जलालाबाद सीट से हारे भगवंत मान हारे
  • सतपाल महाराज जीते
  • परगट सिंह जीते  

LIVE assembly elections नतीजे 2017 : जानिए UP, मणिपुर, गोवा, पंजाब, और उत्तराखंड में किसके सर बंधेगा जीत का सेहरा

वहीं उत्तरखंड में पिछले दस सालों से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को  भाजपा कड़ी टक्कर दे रही है। हाल ही में कांग्रेस के कुछ  विधायक · बागी हो गए थे। जिस वजह से सरकार  पर गिरने का खतरा मंडरा गया था। लेकिन  विधानसभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फ्लोर टेस्ट पास कर  लिया था।

PUNJAB

PARTY LEAD WON
AKALI-BJP 0 18
CONG 0 77
AAP 0 20
OTH 0 02

वहीं उत्तरखंड में पिछले दस सालों से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को  भाजपा कड़ी टक्कर दे रही है। हाल ही में कांग्रेस के कुछ विधायक बागी हो गए थे। जिस वजह से सरकार  पर गिरने का खतरा मंडरा गया था। लेकिन  विधानसभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फ्लोर टेस्ट पास कर  लिया था।

LIVE विधानसभा चुनाव 2017: मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटों पर जारी

पांच राज्यों में  हुए विधानसभा चुनाव नतीजों की  गिनती शुरू हो गई। मणिपुर, गोवा, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब पर आज रिजल्ट आज हैं। आज सभी पार्टियों की  किस्मत  का  फैसला हो जाएगा। 

UTTARAKHAND

PARTY LEAD WON
BJP 0 57
CONGRESS 0 11
BSP 0 0
OTH0 0 02

 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.