यूपी-उत्तराखंड में खिला कमल, पंजाब में सरकार बनाएगी कांग्रेस, गोवा और मणिपुर में किसी को नहीं मिला बहुमत

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 09:26:29 PM
UP-Uttarakhand feeding lotus, Congress will create government in Punjab,  Goa and Manipur did not get any majority

लखनऊ/देहरादून/ पंजाब/गोवा/इंफाल। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हुए। इस नतीजों मेंं भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत हासिल किया है। वहीं पंजाब में सबसे ज्यादा सीटें हासिल कर कांग्रेस सरकार बनाएगी। गोवा ओर मणिपुर में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

इन दोनों राज्यों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें जीती। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में एतिहासिक जीत हासिल की है। यहां पर भाजपा ने जीत का तिहरा शतक जमाया है। 403 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने यहां की 324 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन के खाते में केवल 55 सीटें ही आई। बसपा को 19 और अन्य को केवल 5 सीटें मिली। 

पंजाब की बात करें तो राज्य की 117 सीटों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की। राज्य की सत्तारूढ़ अकाली-बीजेपी गठबंधन के खाते में 18 सीटें ही आई हैं। आम आदमी पार्टी को 20 सीटें मिली। अन्य को यहां पर केवल 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। 
उत्तराखंड में भी जनता ने बीजेपी के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है।

राज्य की कुल 70 सीटों में से भाजपा ने यहां पर 57 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने 11 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। दो सीटों से चुनाव लडऩे वाले मुख्यमंत्री हरीश रावत दोनों ही जगह से चुनाव हार गए हैं।

गोवा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां की 40 सीटों में से कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 17 सीटें अपने नाम की। जबकि भाजपा के खाते में 13 और अन्य के खाते में केवल 10 सीटें आई है। मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर चुनाव हार गए हैं।

गोवा की तरह ही मणिपुर में भी किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही। कांग्रेस ने यहां पर सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने 22, एनपीएफ ने 4 और अन्य ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। यहां पर मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को टक्कर देने उतरीं इरोम शर्मिला चुनाव हार गई हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.