उत्तरप्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर छापेमारी

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 03:06:43 PM
UP: transport minister accused of rape police Raided its targets

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति को पकडऩे के लिए पुलिस ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप है। इसी आरोप के कारण पुलिस ने उन्हे पकडऩे के लिए उनके ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।

वहीं दुष्कर्म के मामले में प्रजापति के साथ एक अन्य आरोपी अमेठी के लेखपाल राजेश तिवारी को रविवार को निलंबित कर दिया गया। अमेठी के जिलाधिकारी योगेश कुमार ने एक  समाचार ऐजेंसी को बताया कि प्रजापति को गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वो अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है।

योगेश कुमार ने बताया कि गायत्री प्रजापति की अमेठी और उसके आस-पास क्षेत्रों में मौजूदगी की सूचना नहीं है। प्रजापति और मामले में छह अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के लिए लखनऊ के विशेष न्यायाधीश लक्ष्मीकांत राठौड़ की अदालत से शनिवार को गैर जमानती वारण्ट जारी कर दिया गया। 
वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.