उप्र में कानून-व्यवस्था बद से बदतर हुई : राजनाथ

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 02:00:35 PM
UP in Law from bad to worse: Rajnath

झांसी । केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बदतर बताते हुए रविवार को कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद यदि भाजपा की सरकार बनी तो जनता को इंसाफ पाने से कोई रोक नहीं सकता।

राजनाथ ने यहां परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत के मौके पर कहा कि प्रदेश में गुंडे बदमाशों का राज है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे ठोके गये हैं। आप उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने दो, आपको कोई मां का लाल इंसाफ पाने से नहीं रोक सकता।  यह विश्वास दिलाना चाहता हूं। झूठे मुकदमे वापस लिये जाएंगे। 

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार थी तो किसी मां की लाल की हिम्मत नहीं थी कि उंगली उठाकर कह दे कि भ्रष्टाचार का कोई दाग है। क्या कारण है हमारे दामन पर कोई दाग नहीं लगता जब हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री रहते हैं। 

आप सपा-बसपा जब होते हैं तो आप पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं। ढाई साल गुजर गये क्या आपने पढ़ा है कि हमारे प्रधानमंत्री या सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा हो। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार रही है। तब भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। लाखों करोड़ रुपए के घोटाले हुए हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आजाद भारत के इतिहास में भारत का मस्तक ऊंचा करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.