यूपी चुनाव बने, महिलाओं के सम्मान का चुनाव : शाह

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 05:57:38 PM
UP elections should made the choice of respecting women Sha

लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को महिलाओं के सम्मान का चुनाव बनाना चाहिए। शाह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ये चुनाव महिलाओं के सम्मान का चुनाव बनाइए। मेरा मातृशक्ति से ये आग्रह है। उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि समाज में ऐसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए कि कोई पति तीन बार तलाक बोलकर महिला को छोड दे। शाह ने कहा, हर धर्म और हर समाज की महिला को पुरूषों के समान अधिकार मिलना चाहिए। सभी पार्टियां इसे लेकर अपना रूख स्पष्ट करें।

जब सवाल किया गया कि भाजपा ने मुसलमान महिलाओं का मन जीतने के लिए तीन तलाक का मुद्दा उठाया तो शाह ने दो टूक कहा, अगर हम ऐसा करें तो बुराई भी क्या है। क्यों नहीं करना चाहिए। अगर हम उनके अधिकार की बात करें तो उन्हें अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रख दिया है। महिलाओं के अधिकार के हनन का हक किसी को नहीं है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.