UP Election 2017 LIVE: 49 सीटों पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 11.2 फीसदी मतदान

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 10:08:22 AM
UP elections polling for the sixth phase of the 49 seats

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सात जिलों की 49 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। हर मतदान केंद्र पर एक घंटे में 50 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं। सुबह 9 बजे तक 11.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सुबह से लोगों में मतदान के प्रति उत्साह दिखा और मतदान केंद्रों पर वोटर बड़ी संख्या में पहुंचते दिखे। हालांकि, कुछ जगह मतदाताओं के वोटर लिस्ट से नाम गायब होने और पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की खबरें सामने आई। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

635 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1,72,46,410 मतदाता करेंगे। इनमें से 9460597 पुरुष, 7784831 महिला व 982 र्थड जेंडर मतदाता हैं। छठे चरण की 49 सीटों में से नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। छठे चरण में कुल 635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 1.72 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस चरण में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ व बलिया शामिल हैं। 49 सीटों के लिए 635 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

गोरखपुर शहर सीट पर सबसे ज्यादा 23 तथा आमजगढ़ व गोहना सीट पर सबसे कम सात-सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 49 सीटों में से सपा ने 27, बसपा-नौ, भाजपा-सात, कांग्रेस-चार तथा दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की थी।  छठे चरण में मऊ सीट से जेल में बंद मुख्तार अंसारी, घोसी से उनके पुत्र अब्बास अंसारी, पनियारा से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति गणोश पांडेय बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर दरियागंज से व पूर्व नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है, जबकि नौतनवा सीट से जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.