यूपी चुनावः पांचवें चरण के लिए कल होगा मतदान, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 03:58:40 PM
UP Chunav-will vote tomorrow for the fifth phase, fate of several stalwarts at stake

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में सोमवार को पांचवें फेज के लिए 11 जिलों की 51 सीटों पर वोटिंग होगी। समाजवादी पार्टी की ओर से इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव भी जमकर प्रचार कर रही हैं।

11 जिलों की 51 सीटों पर वोटिंग

अम्बेडकरनगर, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, फैजाबाद, गोंडा, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर।

पांचवें फेज में 1.84 करोड़ वोटर्स अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85 लाख महिलाएं, 99.50 लाख पुरुष मतदाता शामिल हैं। वहीं, 946 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

कुल कैंडिडेट्स

कैंडिडेट्स- 617 महिला कैंडिडेट-43

पांचवे फेज में दागियों की संख्या

बीजेपी-51 में से 38 
बीएसपी- 51 में से 23
सपा-42 में से 17
कांग्रेस-14 में से 3 
निर्दलीय-220 में से 19 

करोड़पति कैंडिडेट्स

बीएसपी- 51 में से 43
बीजेपी- 51 में से 38 
सपा-42 में से 32
कांग्रेस-14 में से 7 
निर्दलीय-220 में से 14 

2012 में किस पार्टी को कितनी सीट मिली

पिछले विधानसभा चुनाव में अलापुर क्षेत्र को मिलाकर कुल 52 सीटों में से 37 पर सपा ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा भाजपा व कांग्रेस को पांच-पांच, बसपा को तीन तथा पीस पार्टी ने दो सीटों पर कब्जा किया था। बलरामपुर, सुलतानपुर, श्रावस्ती व अंबेडकरनगर में सपा सभी सीटों पर काबिज हुई थीं। 

अखिलेश के मंत्रियों का इम्तिहान

पांचवें चरण में अखिलेश सरकार के जिन मंत्रियों का इम्तिहान होगा, उसमें अमेठी सीट पर गायत्री प्रसाद प्रजापति, अकबरपुर से राममूर्ति वर्मा, तरबगंज क्षेत्र से विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद, अयोध्या से पवन पांडेय, जलालपुर से शंखलाल मांझी, मटेरा सीट पर यासर शाह, महादेवा सुरक्षित क्षेत्र से रामकरन आर्य तथा गैंसडी सीट से एसपी यादव को फिर से जनादेश पाना होगा। 

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

पांचवें चरण में बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, पीस पार्टी मुखिया अय्यूब, भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह के पुत्र प्रतीक भूषण सिंह, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह व योगेश प्रताप सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नजदीकी उमेश्वर पांडेय और बसपा सरकार में मंत्री रहे लालजी वर्मा जैसे नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.