यूपी में हार से बौखलाए राज बब्बर, कहा-ईवीएम में गड़बड़ी से प्रभावित हुए नतीजे

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 12:31:05 PM
UP Assembly Election Result live news

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर उत्तर प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत से बौखला गए है। पार्टी की हार के बाद उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी इन नतीजों की वजह हो सकती है। राज बब्बर ने कहा कि इस हार में गठबंधन की कोई खामी नहीं रही। बीजेपी ने चुनाव में धनबल का दुरुपयोग किया जो गठबंधन का हार की वजह रही है। चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान मिलने के बाद राज बब्बर लखनऊ पहुंच गए। इससे पूर्व राज बब्बर ने कहा था कि भाजपा को छोड़कर सभी के साथ जाने के विकल्प कांग्रेस ने खुले रखे हैं। 

इस बार के यूपी चुनाव में तमाम दलों ने ताबड़तोड़ 336 रैलियों को संबोधित किया। भाजपा के लिए स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में कई नेताओं ने विभिन्न रैलियों को संबोधित किया। तो वहीं सपा के लिए अकेले स्टार प्रचारक अखिलेश यादव, बसपा के लिए मायावती और कांग्रेस के लिए राहुल गांधी ने प्रचार का मोर्चा संभाले रखा।

 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.