केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले, यूपी में मुसलमानों को मिलना चाहिए था टिकट

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 09:38:57 AM
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi said, should have got tickets to Muslims in UP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा चुनाव में अगर मुसलमानों को टिकट देती तो अच्छा होता। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी यह बात कह चुके है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी कहा था कि भाजपा ने यूपी चुनाव में किसी मुस्लिम प्रत्याशी को नहीं उतारकर भूल की है।

अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर मुस्लिम समुदाय को इसकी भरपाई की जाएगी और उनकी चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा। नकवी ने कहा कि सरकार के प्रदर्शन को मुसलमानों के टिकट से नहीं आंका जाना चाहिए। 

उमा भारती ने भी कहा की मुझे सच में इस बात का दुख है कि हम किसी मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतार सके। मैंने इस बारे में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से बात की थी।

उमा भारती ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सही कहा था कि हम मुसलमानों को टिकट दे सकते थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.