उज्जैन में दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इनकार, दूल्हा पहुंचा थाने

Samachar Jagat | Saturday, 02 Jul 2016 02:43:58
Ujjain has refused to marry bride groom came to police station

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक दुल्हन पक्ष के शादी से इनकार के बाद देवास जिले से आई बारात दूल्हे के साथ पुलिस थाने पहुंच गई। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि देवास निवासी शंकर की शादी यहां के निवासी बलदेव की पुत्री पूजा से एक जुलाई को तय हुई थी।

इसी के तहत कल दूल्हे के परिजन करीब 50 से अधिक लोगों की बारात लेकर निर्धारित स्थल चिन्तामण गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्हें दुल्हन के परिवार का कोई नजर नहीं आया तो दूल्हे के परिजन दुल्हन के घर पहुंचे। वधू पक्ष ने दूल्हे के घर वालों के पहुंचने पर शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार दुल्हन के परिजनों के इनकार के बाद भी शाम तक दूल्हा सहित बारात मंदिर में इंतजार करती रही। शाम तक किसी के भी नहीं पहुंचने पर दूल्हा एवं बाराती माधवनगर थाने पहुंचे। पुलिस थाने में आवेदन देकर बारात वापस देवास लौट गयी।वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि दूल्हा अपराधी प्रवृत्ति के होने के साथ ही जमानत पर छूटा है। इसके चलते वधू पक्ष शादी के लिए तैयार नही था। उन्होंने दावा किया कि वर पक्ष स्वयं ही शादी तय करके बारात लेकर आ गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.