उड़ता पंजाब: जलालाबाद सीट से सुखबीर के सामने चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 06:58:22 PM
Udta punjab Bhagwant Mann will contest Jalalabad seat in front of the Sukhbir singh badal

नई दिल्ली। पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा एलान किया है। आप ने पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।  आप सांसद भगवंत सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे। इसका ऐलान खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जलालाबाद में एक रैली में की। उन्होंने इसके बारे में ट्वीट भी किया।

भगवंत मान आम आदमी पार्टी के 4 लोकसभा सांसदों में से एक हैं। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां सत्ताधारी अकाली-बीजेपी गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मान को सुखबीर बादल के खिलाफ उतारकर केजरीवाल ने ये संदेश भी देने की कोशिश की है कि अकालियों को चुनाव में आप कड़ी चुनौती दे सकती है।

रैली में केजरीवाल ने सुखबीर बादल के खिलाफ भगवंत मान के चुनाव लडऩे का प्रस्ताव रखा। जिस पर मान ने कहा कि पार्टी जहां मेरी ड्यूटी लगाएगी मुझे मंजूर है। सुखबीर का विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद ही है। केजरीवाल ने कहा कि अगर सुखबीर जलालाबाद छोड़ कहीं और से चुनाव लड़ते हैं तो भगवंत मान उनके पीछे-पीछे जाएंगे। मान ने कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी इसी सीट से चुनाव लडऩे की चुनौती दी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.