राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल दो युवक गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 16 Apr 2017 06:18:16 AM
Two youth arrested in anti-national activities

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के पास अलग - अलग बैंकों के कई खाते हैं, जिनके माध्यम से वह विघटनकारी गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों को धन मुहैया करते थे। 

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि विगत दिनों देश में विघटनकारी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। पुलिस को जांजगीर चांपा जिले के निवासी संजय देवांगन (26 वर्ष) और मनीन् यादव (27 वर्ष) केे पास अलग अलग बैंकों के कई खाते होने और इससे अन्य खातों में पैसे भेजे जाने के बारे में सूचना मिली थी। 

पुलिस को यह भी पता चला कि इनका संबंध मध्यप्रदेश के सतना निवासी रज्जन तिवारी और बलराम से भी है जिन्हें मध्यप्रदेश की एटीएस की टीम ने कथित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर गिरफ्तार किया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.