हरियाणा में दो महिलाओं के साथ बलात्कार

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 07:16:42 AM
Two women raped in Haryana

चंडीगढ़। हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना हुयी। पुलिस ने बताया कि यमुनानगर जिले की एक निवासी 19 वर्षीय एक महिला कल जब एक दुकान जा रही थी 17 वर्षीय एक लडक़ा जबर्दस्ती उसे एक मोटरसाइकिल पर बिठा कर एक खेत लेकर गया और उसके साथ बलात्कार किया। 

डीएसपी उषा ने फोन पर बताया कि पीडि़ता ने बताया है कि एक अन्य व्यक्ति ने भी उसका यौन उत्पीडऩ किया। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे किशोर गृह भेज दिया गया है। हम मामले में दूसरे व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रहे हैं।’’ 

एक अन्य घटना में 31 और एक जून की दरम्यानी रात में अंबाला जिले के अपने घर में सो रही 18 वर्षीय एक महिला को एक युवक ने कथित तौर पर चाकू की नोंक पर अगवा कर लिया और उसे घर से बाहर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.