यमुना में दो लोग डूबे

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 04:55:10 AM
Two people drown in Yamuna

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी में पवित्र स्नान के दौरान डूबने वालों की संख्या एक से बढक़र दो हो गई है। देर शाम देहात क्षेत्र से एक और युवक के डूबने की जानकारी मिली है जिसका शव रात तक नहीं मिल पाया था। 

पुलिस के अनुसार थाना फरह क्षेत्र में सलेमपुर गांव के कल्याण का 20 वर्षीय पुत्र मुकेश चुरमुरा घाट पर नहाने गया था। उसके देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उसके कपड़े नदी किनारे रखे मिले, जबकि उसका कहीं पता नहीं चला। 

उसके पिता द्वारा दी गई सूचना पर चुरमुरा घाट के आसपास उसकी काफी तलाश की गई, किंतु कोई परिणाम न निकला। पुलिस को आशंका है कि उक्त क्षेत्र में बहाव के चलते लाश आगरा जनपद के क्षेत्र में निकल गई होगी। सोमवार को गोताखोरों के सहयोग से उस क्षेत्र में तलाश की जाएगी। 

इससे पूर्व रविवार को दिन में शहर के गऊघाट क्षेत्र में भी एक अन्य युवक की गहरे पानी में डूबने मृत्यु हो गई थी। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.