ग्रेटर नोएडा में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 06:11:49 AM
Two minor girls raped in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दो अलग अलग इलाकों में शारीरिक रूप से अशक्त लडक़ी सहित दो नाबालिगों के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया।

पुलिस ने आज बताया कि कल शाम इकोटेक 3 पुलिस थाना क्षेत्र में एक सैलून मालिक ने कथित रूप से शारीरिक रूप से अशक्त लडक़ी के साथ बलात्कार किया। पीडि़ता के परिवार वालों ने पुलिस में मामले की शिकायत की। पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आरोपी को घटना को अंजाम देते देखा था। पीडि़ता को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी शुरू कर दी गयी है।

दूसरी घटना में कल शाम जेवर में 13 साल की एक लडक़ी के साथ उसके पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के परिवारवालों ने मामले की शिकायत की है। शिकायत के अनुसार यशपाल लडक़ी को उसके घर से बहला फुसलाकर ले गया और पास के एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.