गोवा में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 05:40:49 AM
Two minor girls raped in Goa

पणजी। दक्षिणी गोवा के साल्सेट में दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लडकियों के साथ बलात्कार के मामले सामने आये हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली घटना 22 फरवरी की है। एक सात वर्षीय लडक़ी के साथ उसके चाचा ने कथित रूप से बलात्कार किया। लडक़ी की मां अपने पुत्र को टीका लगवाने के लिए गयी थी और घर में लडक़ी अकेले थी।

दूसरी घटना 21 फरवरी को बीच पर हुयी। 15 वर्षीय लडकी के साथ उसके दोस्त ने बलात्कार किया। पीडित लडक़ी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.