दो व्यक्तियों ने किया युवती से बलात्कार

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 07:05:08 AM
Two men raped woman

गुरदासपुर। गुरदासपुर के बसरावां गांव में दो व्यक्तियों ने 20 वर्षीय एक युवती का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने आज बताया कि पीडि़ता की मां ने आज शिकात दर्ज कराई कि गांव के ही रहने वाले चेतन और परमिंदर ने एक जून को उसकी बेटी को घर से अगवा किया था।

आरोप है कि वे उसे परमिंदर के मकान में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उप निरीक्षक बिंदु कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.