सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में आग, दो कर्मचारी घायल

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 04:33:58 AM
Two injured, one critically, after fire breaks out at Sriharikota Space Centre

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार में आग लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है।

सूत्रों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ तकनीशियन कृष्णैया को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक अन्य अनुबंधित कर्मचारी को सुलुरपेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शार के अधिकारियों ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.