मध्यप्रदेश में दो आईएएस एवं दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Samachar Jagat | Sunday, 16 Apr 2017 10:52:30 PM
Two IAS and two IPS officers transferred in Madhya Pradesh

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के दो...दो अधिकारियों का तबादला कर दिया।

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार भिण्ड कलेक्टर वी किरण गोपाल को मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अपर प्रबंधक संचालक, मध्यप्रदेश ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल में स्थानांतरित किया गया है, जबकि उनकी जगह पर उप सचिव मध्यप्रदेश शासन इलैया राजा टी को भिण्ड का कलेक्टर बनाया गया है।

एक अन्य आदेश में मध्यप्रदेश गृह विभाग ने भिण्ड पुलिस अधीक्षक सुशान्त कुमार सक्सेना का तबादला कर शहडोल का पुलिस अधीक्षक बनाया है, जबकि उनकी जगह पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यायल भोपाल अनिल सिंह कुशवाह भिण्ड के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.