दुधवा नेशनल पार्क में वन्य जीवों का शिकार करने वाले दो शिकारी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 10:46:01 AM
Two hunters arrested for hunting wildlife in Dudhwa National Park

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क में वन्य जीवों का शिकार करने वाले गिरोह के दो शिकारियों को वन विभाग एवं सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) ने गिरफ्तार कर लिया। 

दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल में वन्य जीवों का शिकार करने गए हैं।

इस पर वन कर्मियों तथा तृतीय वाहिनी एसएसबी रघुनगर की संयुक्त टीम ने शिकारियों को पकडऩे के लिए घेराबन्दी की और दो शिकारियो को पकड़ लिया। पकड़े गये शिकारियों में कडिया निवासी बराती लाल तथा ओमप्रकाश है। उनके पास से चार जाल तथा रस्सी बरामद की गई। 

कश्यप ने बताया कि ये शिकारी जाल लगाकर वन्य जीवों को शिकार करते हैं। पकड़े गए दोनों शिकारियों से वन्य जीव अधिनियम के तहत 50 हजार का जुर्माना वसूूल किया गया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.