इंदौर। आवारा मवेशी पकडऩे के अभियान के दौरान यहां 26 वर्षीय नगर निगम कर्मचारी की नृशंस हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार पशुपालक और उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा।
उप महानिरीक्षक डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि यहां गौरी नगर इलाके में कल 23 फरवरी को आवारा मवेशी पकड़ रहे नगर निगम कर्मचारी शुभम कुशवाह 26 की हत्या के मुख्य आरोपी भैयू यादव को नजदीकी खरगोन जिले से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में यादव के साथी आशीष तोमर को एक अन्य स्थान से पकड़ा गया।
मिश्रा ने बताया कि यादव पशुपालन के कारोबार से जुड़ा है। वह अपने इलाकेे में आवारा मवेशी पकडऩे का अभियान चलाये जाने के कारण कुशवाह से नाराज चल रहा था। आम सडक़ पर विवाद के दौरान उसके कल यादव की कथित तौर पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया था। डीआईजी ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। -(एजेंसी)