टाटा मुख्यालय में पत्रकारों से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 08:56:07 PM
Two arrested in journalists assault case in Tata headquarters

मुंबई। टाटा समूह के मुख्यालय बंबई हाउस के सामने यहां निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा फोटो पत्रकारों पर हमले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस प्रवक्ता अशोक दुधे ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को 11 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह हमला कल उस वक्त हुआ था जब आईएचसीएल चेयरमैन साइरस मिस्त्री ताज होटल चलाने वाले इंडियन होटल्स की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे थे।

सुरक्षाकर्मियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया, मिड डे और हिन्दुस्तान टाइम्स के फोटो पत्रकारों की कथित तौर पर पिटाई की थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.