अखिलेश के साथ है तृणमूल कांग्रेस: मुकुल रॉय

Samachar Jagat | Monday, 02 Jan 2017 06:20:34 PM
Trinamool Congress with Akhilesh says Mukul Roy

कोलकाता। अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का सबसे लोकप्रिय नेता करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आज कहा कि समाजवादी पार्टी में चल रहे झगड़े में वह मुख्यमंत्री के साथ है।

तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, अखिलेश उत्तर प्रदेश का सबसे लोकप्रिय नेता है। उसमें बहुत अपनापन है। उनके साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा हालांकि यह सपा का आंतरिक मामला है, तृणमूल कांग्रेस अखिलेश के साथ है और उनका समर्थन करती रहेगी।

समाजवादी पार्टी कल दो टुकड़ों में बंट गयी। अखिलेश के नेतृत्व वाले धड़े ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनते हुए मुलायम सिंह यादव को संरक्षक का पद दे दिया। वहीं दूसरी ओर मुलायम ने इन सभी फैसलोंं को अवैध करार दिया।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.