लखनऊ मेट्रो का ट्रायल उद्घाटन कल

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 02:26:09 PM
Trial of Lucknow Metro inaugurated yesterday

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो के ट्रायल उद्घाटन के साथ ही कल एक बार फिर ‘यादव परिवार‘ एकजुट दिखेगा। ट्रायल उद्घाटन के तीन महीने बाद 26 मार्च को मेट्रो की सवारी शुरु हो सकेगी। ट्रायल उद्घाटन का मुख्य समारोह कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास अवध अस्पताल चौराहे पर आयोजित किया गया है। समारोह में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम भसह यादव, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और परिवार के कुछ अन्य लोगों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ लोग शामिल होंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के उद्घाटन अवसर पर 21 नवम्बर को यादव परिवार एक मंच पर दिखा था। करीब दो महीने चले विवाद के बाद पहली बार मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल 

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मार्च 2014 में लखनऊ मेट्रो रेल सेवा का शिलान्यास किया था। संसद सत्र चलने के बावजूद यादव उद्घाटन के लिए आज शाम ही यहां आ जाएंगे।

उद्घाटन सपा अध्यक्ष मुलायम भसह यादव द्वारा ही प्रस्तावित है। यादव ने शिलान्यास के समय ही उद्घाटन का समय निर्धारित कर दिया था। उन्होंने मेट्रो के अधिकारियों से 2016 के अंत तक परियोजना के प्रथम चरण को पूरा करने के लिए कहा था।

उद्घाटन समारोह में अखिलेश यादव मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री मो. आजम खां, अहमद हसन,अरविन्द सिंह गोप के भी मौजूद रहने की संभावना है। दूसरी ओर लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन समारोह को यादगार बनाने में जुटा हुआ है। मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन भी यहां पहुंच गए हैं। ट्रायल उद्घाटन मेट्रो के चार डिब्बों के साथ पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर होगा। रफ्तार 10 किमी. प्रति घंटे बढ़ाई जा सकती है। 

पहले चरण में अमौसी से आलमबाग तक करीब सात किलोमीटर तक निर्माण हुआ है। आगामी मार्च से सामान्य तौर पर मेट्रो शुरु हो जाने की संभावना है । छह मेट्रो रेल चलेंगी और प्रत्येक ढाई मिनट पर यह सेवा उपलब्ध रहेगी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.