हिसार में पेड़ काटकर बेचने वाले दो अधिकारियों पर मामला दर्ज

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 04:37:02 AM
Trees cut two officers sue the seller in Hisar

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान गैर कानूनी रूप से पेड़ काटकर बेचने के आरोप में पुलिस ने वन विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

आरोपी अधिकारियों की शिनाख्त हासी के वन रेंज अधिकारी रमेश कुमार और हांसी ब्लॉक के वन निरीक्षक राजेश कुमार के रूप में की गई है। इनके खिलाफ अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। 

समिति के जिला प्रधान कृष्ण किरमारा ने सदर थाना हांसी में दर्ज शिकायत में कहा है कि इन दोनों अधिकारियों ने 16 से 24 फरवरी के बीच हांसी के निकटवर्ती उमरा गांव में वन विभाग की जमीन पर खड़े सैकड़ों पेड़ गैर कानूनी रूप से काटकर बेच दिए और लाखों रुपए के वारे न्यारे कर लिये।

उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारियों ने उल्टे पेड़ काटने का आरोप जाट आंदोलनकारियों पर मढऩे का प्रयास किया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.