प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 04:38:57 AM
Together with lover girl arrested for allegedly murdering her husband

बुलंदशहर यूपी। जिले के डूंगरी गांव में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के लिए आज 21 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जगदीश शर्मा ने कहा कि महिला ने यह कबूल किया कि उसका अपने देवर 23 वर्षीय रोहिल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने मिलकर रवीन्द्र को खत्म करने का षडय़ंत्र रचा। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
रवीन्द्र का शव आज सुबह छत से लटका पाया गया। महिला ने इससे पहले दावा किया था कि उसके पति ने खुदकुशी की। पूछताछ के दौरान महिला ने हकीकत बता दिया। रोहिल फरार है और उसे पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.