INS विक्रांत के बाद आज रिटायर हो रहा है INS विराट

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 09:01:07 AM
Today is going to retire INS Virat

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरे विमान वाहक पोत आईएनएस विराट को आज रिटायर होने जा रहा है। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक आज आईएनएस विराट को सेवा से हटा दिया जाएगा। आपको बता दें कि आईएनएस विराट उन्नत किस्म का दूसरा विमान वाहक पोत है, जिसने भारतीय नौसेना में 30 वर्ष तक सेवा दी है। इससे पहले उसने ब्रिटेन के रॉयल नेवी में 25 वर्षों तक सेवा दी।

एचएमएस हर्मीस के नाम से पहचाने जाने वाला पोत 1959 से रॉयल नेवी की सेवा में था। 1980 के दशक में भारतीय नौसेना ने इसे साढ़े छह करोड़ डॉलर में खरीदा था और 12 मई 1987 को सेवा में शामिल किया। आईएनएस विराट का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल है। ये दुनिया का एकलौता ऐसा जहाज है जो इतना बूढ़ा होने के बाद भी इस्तेमाल किया जा रहा था और बेहतर हालत में था।

इसे ग्रेट ओल्ड लेडी के नाम से भी जाना जाता है। आईएनएस विराट का ध्येय वाक्य जलमेव यस्य, बलमेव तस्य है अर्थात जिसका समंदर पर कब्जा है वही सबसे बलवान है। आईएनएस विराट को सेवा से हटाए जाने के बाद हमारे पास दो विमान वाहक पोत कम हो जाएंगे क्योंकि आईएनएस विक्रांत को पहले ही सेवा से हटाया जा चुका है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.