महिला डॉक्टर की पिटाई के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 04:45:28 AM
Three women arrested for beating woman doctor

मुंबई। सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के रेसिडेंट डॉक्टरों के आंदोलन के बीच पुलिस ने सरकारी सायन अस्पताल में कथित रूप से एक महिला डॉक्टर की पिटाई करने की आरोपी तीन महिलाओं को आज गिरफ्तार कर लिया ।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मृदुला लाड़ ने बताया कि रिजवान सुभान अली खान 60, नाशिब बानू मोहम्मद सामी 50 और जैनम मोहम्मद सलीम 30 कोगिरफ्तार कर लिया गया। लाड़ ने बताया, ‘‘महिलाओं ने कथित तौर पर उनके परिवार की चार वर्षीय बच्ची का ठीक से उपचार नहीं करने को लेकर 28 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की थी।’’ बच्ची को निमोनिया की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.