तीन बार तलाक बोलना महिलाओं का उत्पीडऩ : गुरमीत राम रहीम

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 08:52:57 AM
three time divorced women oppression: Gurmeet Ram Rahim

हिसार। हरियाणा सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने मुस्लिम समाज में प्रचलित तीन तलाक के मुद्दे पर कहा है कि कोई भी धर्म राष्ट्र से बड़ा नहीं होता तथा सभी को देश के कानून का पालन करना चाहिये। डेरा प्रमुख ने आज सिरसा डेरे में अपने अनुयाईयों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि तीन बार बोल कर तलाक दे देना महिलाओं का उत्पीडऩ है तथा मुस्लिमों को यह समझना चाहिये कि वे जिस देश में रहते हैं उसका कानून मानना जरूरी होता है। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसी हरकतो से बाज आने की चेतावनी दी और कहा कि आतंकवादी निर्दोषों का खून बहा रहे हैं। उन्होंने लोगों से चीन निर्मित सामान का इस्तेमाल न करने की भी अपील की।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.