सेना भर्ती परीक्षा लीक मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 06:59:45 AM
Three people arrested in army recruitment exam leak case

पणजी। गोवा और महाराष्ट्र पुलिस के एक संयुक्त दल ने सेना भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में तीन लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया।

अंजुना थाना प्रभारी संजय जी दल्वी ने यूनीवार्ता को बताया कि आरोपियों को अंजुना स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान गणेश नसाले, रंजीत जाधव और वैभव वारदार के रुप में की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जायेगा।

सेना भर्ती परीक्षा के पेपर के कथित रुप से लीक होने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने कल रात राष्ट्रव्यापी छापा मारा और 18 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 350 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.