नौका पलटने से तीन मछुआरे मरे

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 09:04:27 PM
  Three of the dead fisherman boat overturns

पश्चिम बंगाल। समुद्र से लौटते समय मछली पकडऩे वाली नौका के पलट जाने से मारे गए तीन मछुआरों के शव दक्षिण 24 परगना में नामखाना के निकट नदी मुहाने पर बरामद किए गए।

बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने के कारण चेतावनी के बाद नौका वापस लौट रही थी । नौका के निचले हिस्से में तीन शव फंसे हुए मिलेे। कल रात नामखाना वापस आ रही थी और इस पर 30 लोग सवार थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि खाना बनाने के लिए सप्तमुखी नदी के मुहाने पर मछुआरों ने लंगर डाला था तभी लहरों की चपेट में आने से नौका पलट गई।

हालांकि 25 मछुआरे निकटवर्ती जहाज तक तैर कर पहुंच गए। लापता पांच मछुआरों में से 3 का शव बरामद किया गया। बाकी दो की तलाश की जा रही है। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.