अहमदनगर में सड़क हादसे में तीन की मौत, 10 घायल

Samachar Jagat | Sunday, 22 Jan 2017 08:28:02 AM
Three killed in road accident in Ahmednagar, 10 injured

नासिक। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले की संगामनेर तहसील में आज एक कार और मिनी बस की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये।

संगामनेर के पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना नासिक-पुणे मार्ग पर चंदनपुरी गांव क्षेत्र में हुई और आमने-सामने हुई इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी।

इनकी पहचान गोकर्णा भगवती प्रसाद दुबे (62), सोपान काशीनाथ फरत (61) और रंजन दुरेस ठक्कर (63) के रूप में हुई है। ये सभी मुम्बई के घाटकोपर के रहने वाले थे। 

दुर्घटना में घायल लोगों को संगामनेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.