सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 11:04:25 PM
Three killed in road accident

शाहजहांपुर उप्र। मदनापुर थाना क्षेत्र के अतिबरा मोड पर सडक़ दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक के वी सिंह ने आज बताया कि तेज रफ्तार कार सडक किनारे खडी ट्रैक्टर ट्राली से टकरायी, जिससे कार सवार नरेश यादव 30, महेश 40 और अमरपाल 32 की मौके पर ही मौत हो गयी।

सिंह ने बताया कि दुर्घटना कल रात की है, जिसमें छह लोग घायल भी हुए हैं। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.