मोगा में तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 05:52:45 AM
Three drug peddlers arrested in Moga

पंजाब। पंजाब के मोगा में पांच किलोग्राम अफीम के साथ तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार को रोका और उसमें सवार सुरेश कुमार, बुपिंद्र सिंह और मनोहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी मोगा, फिरोजपुर और जगरांव में अपनी गतिविधियां करते थे।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.