तीन दिन बाद फिर खुला श्रीनगर-जम्मू हाईवे

Samachar Jagat | Monday, 09 Jan 2017 11:30:10 AM
Three days later then open Srinagar-Jammu highway

श्रीनगर। कश्मीर घाटी को शेष देश से जोडऩे वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन के बाद, सोमवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। हर मौसम में घाटी को शेष देश से जोडऩे वाला यह राजमार्ग भारी बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया था। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण गिरे मलबे और बर्फ को सडक़ से हटाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सडक़ बंद होने के कारण जो वाहन यहां खड़े थे उन्हें कल ही श्रीनगर के लिए जाने दिया गया था और आज सुबह नए यातायात को भी मंजूरी दे दी गई।कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। कल भी कुछ स्थानों पर बर्फबारी जारी थी। इस मौसम की भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे पर हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ।

कुछ उड़ाने भी रद्द करनी पड़ी थीं। कल हवाई यातायात भी सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया। बर्फबारी और बारिश के कारण राजमार्ग पर कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ था जिसके कारण इस मार्ग को बंद करना पड़ा था। मौसम में सुधार के साथ कल रास्ते से बर्फ और मलबा हटा दिया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.