आंध्र प्रदेश में सोने की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 04:44:28 AM
Three arrested in Andhra Pradesh to gold smuggling

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश में सीमा शुल्क अधिकारियों (एयर इंटेलीजेंस यूनिट) ने आज छापे की बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां विशाखापत्तनम हवाईअड्डे से सोने की तस्करी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 

सीमा शुल्क आयुक्त बी हरेराम ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से दो किलो सोना बरामद किया गया है1 गिरफ्तार लोगों में से दो हैदराबाद के हैं जबकि एक दुबई का है1 उनके पास से 56.8 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया गया है। 

हरेराम ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जब उन्होंने यहां हवाईअड्डे में दो लोगों को संदेह के बाद गिरफ्तार किया तो उनके पासोना जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में उन्हें यह जानकारी मिली कि दुबई से आने वाला व्यक्ति हैदराबाद के दोनों लोगों को सोना सौंपने वाला था। आयुक्त ने बताया कि सभी तीनों व्यक्तियों तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.