पेपर लीक मामले में अदालत ने सेना के तीन बाबुओं को पुलिस हिरासत में भेजा

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 06:25:27 AM
Three army officials leaked court papers in the case and sent to police custody

ठाणे महाराष्ट्र। सेना भर्ती परीक्षा का परीक्षा पत्र लीक होने के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को यहां की एक अदालत ने दस मार्च तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में गिरफ्तार रवींद्र कुमार, धरमवीर सिंह और निकम कुमार पांडे नागपुर स्थित सेना के भर्ती कार्यालय में बाबू हैं। इस मामले में 26 फरवरी को पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने इस परीक्षा के पेपर दो से तीन लाख रूपये में बेचे थे। आरोपियों में कोचिंग क्लासों के मालिक भी शामिल हैं।

इस गिरोह का भांड़ाफोड ठाणे पुलिस ने 26 फरवरी को किया था। जिसके बाद सेना ने कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी थी। सेना ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कोर्ट ऑफ इनक्वाईरी शुरू कर दी है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.