डकैती की योजना बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 05:50:43 AM
Three accused arrested for planning robbery

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने डकैती की योजना बनाते तीन आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर न्यू द्वारिकापुरी निवासी गौरव शर्मा, तेजाजी नगर निवासी दिलीप शर्मा और राजरानी कॉलोनी निवासी रंजीत भसह खोंसे को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय दो राउण्ड कारतूस, एक खटकेदार चाकू तथा एक तलवार जब्त की गयी है। इनके दो साथी लखन छांछट और मैना मौके से भाग गए। दोनों अमरपैलेस राजेन्द्रनगर के निवासी हैं। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.